सरना प्रार्थना सभा की कमेटी गठित
बरकाकाना - पतरातू प्रखंड के डुडगी सरना स्थल में राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा का कमेटी गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला पार्षद सुरपति देवी ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष नागेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष सरजू उरांव, राजेश मुंडा, शिवा बेदिया, महामंत्री सुभाष उरांव, कार्यकारिणी अध्यक्ष पार्वती उरांव का चयन किया गया। मौके पर उपस्थित बेदिया परिषद के केंद्रीय सचेतक देवकीनंदन बेदिया ने 32 जनजातियों के बारे में विचार रखे। सभा में केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरज मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार महली, सत्यनारायण बेदिया, राज्य सलाहकार मीना उरांव, जिला सदस्य भिखारी पाहन, फुली पाहन, मंगल पाहन, जलेश्वर करमाली, राजकुमार मुंडा, तृत्याल बेदिया, संदीप टोप्पो, सुरेश उरांव, ईश्वर मुंडा, राजेश मिंज मुख्य रूप से उपस्थित थे।