कोडरमा - मेरिडियन एकेडमी के शिक्षक अरुण कुमार वर्मा की धर्मपत्नी आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिवार की ओर से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोक-संतप्त परिवार से विद्यालय परिवार ने मिलकर संवेदना व्यक्त की। तदुपरांत विद्यालय के गतिविधियों को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।