पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार की धमकी से नहीं डरेंगे कर्मचारी : रवींद्र तिवारी

सरकार की धमकी से नहीं डरेंगे कर्मचारी : रवींद्र तिवारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर - अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कचहरी परिसर में सभा कर वक्ताओं ने कर्मचारियों से हड़ताल पर डटे रहने की अपील की। सभा के बाद प्रेस कांफ्रेंस में संघ के राज्याध्यक्ष रवींद्र तिवारी ने सरकार की नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ कर्मचारियों के प्रतिनिधि को समझौता वार्ता के लिए आमंत्रित करती है, दूसरी तरफ कर्मचारियों को दंडित करने की धमकी भी देती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। जब तक सरकार उनकी 18 मांगों पर विचार नहीं करती है, तब तक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यक्रम में संतोष कुमार शुक्ला, शिशिर तिवारी, मनु तिवारी, राजकमल चौरसिया, मृत्युंजय सिंह आदि लोगों ने कहा कि हड़ताल को अन्य कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है।