नशाखोरी के खिलाफ बैठक
गुमला - थाना रोड स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में गुरुवार को मुस्लिम युवाओं की बैठक हुई। इसमें मुस्लिम समाज के युवाओं में बढ़ रहे नशाखोरी पर चर्चा करते हुए यूथ कमेटी का गठन किया गया। इसमें कमेटी का सदर मो. असगर, सचिव मो. सरफराज को बनाया गया। असगर ने कहा कि संगठन समाज हित में काम करेगी। आज युवा वर्ग को इस्लाम को जानने की जरूरत है। युवा वर्ग नशापान व जुआ के चपेट में आ रहे है। जो दुख की बात है। उन्होंने युवाओं ंको संगठन से जोडऩे व समाज हित में काम करने की अपील की। मौके पर मो. सारिक, मो. इम्तियाज, मो. गुडन, मो. इमरान, ताहीर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।