- Hindi News
- हवाई फायङ्क्षरग से प्लांट कर्मियों में दहशत
हवाई फायङ्क्षरग से प्लांट कर्मियों में दहशत
गोला - थाना क्षेत्र के टोनागातु गांव में निर्माणाधीन इंलैंड पावर लिमिटेड प्लांट के गेट पर बुधवार की रात उग्रवादी संगठन जेपीसी ने कई चक्र हवाई फायरिंग की। इसके बाद मेन गेट पर पोस्टर चिपकाया। मामले में प्लांट के डीजीएम प्रभात कुमार चौधरी ने उग्रवादियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने से इंकार किया है। उनका कहना है कि नशे में धुत्त कुछ अज्ञात लोगों ने ऐसी घटना की है। इधर, एसपी रंजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि उक्त घटना को जेपीसी संगठन के द्वारा अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर गेट पर चिपकाया गया पोस्टर को जब्त कर लिया।
फोटो १०, निर्माणाधिन आईपीएल