- Hindi News
- स्टेच्यू फॉर यूनिटी के लिए लौह संग्रहण शुरू
स्टेच्यू फॉर यूनिटी के लिए लौह संग्रहण शुरू
हजारीबाग - गुजरात में बनने वाले स्टेचू फॉर यूनिटी के लिए लौह संग्रहण समिति, हजारीबाग ने जिला में लौह संग्रहण का कार्य शुरू
किया। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि सांसद यशवंत सिन्हा ने सदर
प्रखंड से की।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्षा अंजली कुमारी, सांसद पुत्र जयंत सिन्हा, हजारीबाग के प्रभारी सत्यनारायण सिंह, टुनू गोप, अनुपम सिन्हा, आदित्य नारायण, मनमीत अकेला, चौधरी साहू, रणधीर पाण्डे, सुनील सिन्हा, कमल गोप, नारायण चन्द्र भौमिक, अनेश्वर प्रसाद, सुरेन्द्र सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, प्रफुल्ल कुमार, नंदू जायसवाल, विश्वजीत सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कर्णपुरा - केरेडारी में भाजपा नेता बालेश्वर कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को लौह संग्रह का कार्यक्रम शुरू किया गया। बेकार पड़े लोहे के टुकड़े का संग्रह किया गया।
इस मौके पर वैद्यनाथ तिवारी, हुसैनी साव, जगदीश सिंह, प्रीतम साहू, तीरथ साव, बद्रीनारायण सिंह, अरूण कुमार, राहुल रंजन दूबे, मिथुन सोनी, महेन्द्र कुशवाहा, किनू साव, सहदेव साव, सकलदेव साव, वीरेंद्र सिंह, अमृत साव आदि उपस्थित थे। केरेडारी प्रखंड के सभी पंचायतों में भी लोहा संग्रह का कार्यक्रम निर्धारित है।