सीएचपी शाखा कमेटी का गठन
भास्कर न्यूज - पिपरवार
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक अध्यक्ष रामचंद्र उरांव की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन विस्तार व सीएचपी शाखा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें अध्यक्ष सुरेश करमाली, उपाध्यक्ष मुंशी महतो व हीरालाल महतो, सचिव नागेश्वर महतो, सहसचिव मुकेश कुमार, संगठन सचिव धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर महतो को चुना गया इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में दुखन महतो, राजेश महतो, बेचू महतो, महेश मुंडा, दुखन महतो, लाला महतो, लालदेव महतो, जगदेव महतो, रामधन महतो व हेमलाल महतो को चुना गया है। मौके पर नागेंद्र सिंह परमेश्वर साव, शिवपूजन साव, बसंत नारायण महतो, जेपी महाराज, रूपलाल महतो, तुलसीदास महतो आदि उपस्थित थे। ।