- Hindi News
- सभी को मिलकर संगठन को मजूबत करना है : आलोक दुबे
सभी को मिलकर संगठन को मजूबत करना है : आलोक दुबे
भास्कर न्यूज - गुमला
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को ज्योति संघ में हुई। मौके पर कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष शिवकुमार भगत टूनटून का जिला कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित जिला प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि आप सभी एक नए उत्साह व उमंग के साथ काम करें। बूथ कमेटी को मजबूत करें। लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसलिए सभी लक्ष्य बना लें। हरहाल में लोहरदगा लोकसभा सीट जीतना है। उन्होंने यह भी कहा कि मन में किसी प्रकार की बात न रखें। सभी पार्टी हित में काम करें।
शिवकुमार भगत ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी लोगों का सहयेाग जरूरी है। सभी के सहयोग से जरूरी मुद्दा उठाने के अलावा अनुशासन एवं समन्वय बनाने का प्रयास किया जाएगा। दुख की बात है कि आज भी हमारा जिला कई मायने में उपेक्षित है। इसके लिए कांग्रेस के मंत्रियों से जिला का दौरा कर जिले के विकास व संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल किए जाने की बात करेंगे। सभी को मिलकर मंथन करने की जरूरत है कि हमारा संगठन जिला में किस प्रकार
मजबूत हो।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चुमनू उरंाव ने सभी मुद्दे पर शिव कुमार भगत को अपना सहयोग देने की बात कही। मौके पर रमेश कुमार चीनी, बैरागी, दीपनारायण, संगीता, मुरली मनोहर प्रसाद, माघिया, रघुनंदन प्रसाद, राजनील तिग्गा, विनोद कुजूर, महिला अध्यक्ष बॉबी भगत, आशिक असंारी, एजाज अहमद, साबिर फरास, विजय ठाकुर, अरुण, शहजाद अंसारी, भैया राम उरांव, मो. इम्तियाज, भोला खान, अकील रहमान, अमृता भगत, राजू कुमार, सफीक अंसारी, जीवन ठाकुर, अगुस्टीन, रिजवान, विनोद यादव, मिन्हाज, फिलिप कुजूर, अलबर्ट तिग्गा, साकीर अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अध्यक्ष को जगह-जगह हुआ स्वागत : शिवकुमार भगत के गुमला पहुंचने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। टावर चौक के समीप वरिष्ट कांग्रेस नेता रमेश कुमार की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भगत ने शहीद चौक में माल्यार्पण किए। स्वागत में अलबर्ट तिग्गा, फिलिप कुजूर, एजाज अहमद, अरुण गुप्ता, रामनिवास प्रसाद, मुक्तेश्वर सिंह, शाहिद परवेज, नसीम खान, अकील रहमान सहित कई लोग थे।
प्रखंडों में होगा कांग्रेस का सम्मेलन : जिले के प्रखंडों में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंडवार सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 29 जनवरी को
पालकोट प्रखंड, एक फरवरी को डुमरी व दो फरवरी को चैनपुर प्रखंड स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।