अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
गुमला - सिसई रोड स्थित एरोड्राम मैदान में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खोरा पंचायत के मुखिया लालो कुमारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बच्चों के बीच में चम्मच रेस, बोरा रेस, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चम्मच रेस में रेखा कुमारी, प्रथम करीना कुमारी द्वितीय और दिलीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बोरा रेस में पूनम कुमारी, विश्राम व रंजीत विजेता रहे। दौड़ में रबिना, सुनीता, संतोषी, सिकंदर, सुनील, सुखदेव, जलेबी रेस में बसंती, बुधनी, सुमन, बैलून फोड़ में सिकंदर, सुदामा, मोनिका, कुर्सी रेस में रोज कुमार, लालो कुमारी, कनक भगत विजेता रहे। मौके पर नांदो देवी, मानकी उरांव, ललिता देवी, साकेत मिश्रा, बबन भारती, ललन साहू, आलोक खेश, रेखा साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।