खूंटी ने गिरीडीह को एक विकेट से हराया
भास्कर न्यूज - गुमला
पीएई स्टेडियम गुमला में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खंूटी ने गिरिडिह को एक विकेट से हराया। गिरिडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 179 रन बनाए। टीम की ओर से राजेश महतो ने शानदार 52 रन की पारी खेला। वहीं प्र्रेम चौरसिया ने 43 रन व शहदाब ने 27 रन बनाया। खंूटी की ओर से अजय कुमार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए नौ ओवर में 26 रन देकर छह विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी खंूटी की टीम 45 ओवर में नौ विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया। खूंटी की ओर प्रवीण ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। प्रवीण ने शानदार सात चौका व दो छक्के जड़ा। वहीं अभिमन्यू सिंह ने 44 रन बनाया।
खंूटी के अजय कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर एसोसिएशन के सचिव कुलदीप सिंह, नंदलाल प्रसाद, मनोज चौधरी, जितेंद्र सिंह,भगवान दिक्षीत, लाल चंद्रशेखर नाथ शाहदेव, नितेश कुमार, रवींद्र गोप सहित अन्य लोग मौजूद थे।