पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड कांग्रेस समिति का हुआ विस्तार

प्रखंड कांग्रेस समिति का हुआ विस्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा - कांग्रेस पार्टी प्रखंड इकाई की बैठक गुरुवार को पूर्व विधायक के आवास में हुई। प्रखंड अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सदर प्रखंड समिति का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें शिव प्रसाद व लेतारेस टोप्पो को उपाध्यक्ष, सत्यनारायण प्रसाद व जोन बरला को महासचिव, दीप्तिमान तिर्की व सिलवेस्तर बाघवार को सचिव तथा आफताब आलम कल्लू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमें 28 जनवरी को बीरू, 31 जनवरी को तामड़ा, दो फरवरी को कोचेडेगा, तीन फरवरी को बानाबीरा व टैंसेरा तथा छह फरवरी को सेवई पंचायत में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामनारायण सिंह रोहिल्ला, पप्पू प्रसाद, प्रेमप्रकाश टेटे, संजय, शिव पाठक, अरविंद रजक, अनूप केशरी, एजाज अहमद, असगर अंसारी, हैदर, राजू, जोनसन, अह्लाद, सीता, लीला, करूणा, रीता आदि उपस्थित थे।