पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने पावर ग्रिड का काम रोका

ग्रामीणों ने पावर ग्रिड का काम रोका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तमाड़
उलीडीह में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा द्वारा पावर ग्रिड का शिलान्यास किया गया था। पर एक वर्ष बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। इनके विरोध में गुरुवार को शुरू काम को ग्राम प्रधान सुखदेव मुंडा के नेतृत्व में आसपास के सैकडों ग्रामीणों ने बंद करा दिया। इनमें उलीडीह , बांडवा रोलाडीह आदि गांवों के लोग शामिल थे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लोगों को उपेक्षित किया गया व बिना पूछे काम शुरू किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांगों की अनदेखी की गई है। ठेकेदार बाहरी लोगों को लाकर काम करवा रहे हैं। ग्रामीणों में प्रमुख रूप से सुखराम मुंडा, शिवेश्वर मुंडा, रामधन मुंडा, अभिराय मुंडा ,सागर मुंडा, हेमसिंह मुंडा, गुलाब मुंडा, सोनामनी देवी, ल्क्ष्मी बीबी, सरला देवी, सरस्वती देवी सहित अन्य शामिल थे। इनका आरोप है कि भोले-भाले आदिवासियों की जमीन को पावर ग्रिड के लिए चिन्हित किया गया है। अब तक इन लोगों को मुआवजा भी नहीं मिला है। पर अब तो पूछताछ करना भी छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 2013 माह फरवरी को उलीडीह में करकरी नदी के समीप पूर्व सीएम ने पावर ग्रिड की आधारशिला रखी थी। कार्यक्रम में लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इसमें 220, 132, 33 केवी पावर ग्रिड बनना था इसके एक वर्ष बाद भी काम शुरू नहीं हो सका जबकि 18 महीने में काम पूरा करने के दावे किए गए थे। ।



विरोध। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की गई है, एक वर्ष बाद भी मुआवजा नहीं मिला