गलत बिजली बिल रद्द करने की मांग
विश्रामपुर - झामुमो नेता और पूर्व विस प्रत्याशी अनवर हुसैन अंसारी ने उंटारी रोड प्रखंड के डेवडर गांव में अल्पसंख्यक दलित बिरादरी को बिना कनेक्शन दिए बिजली बिल भेजने को तानाशाही रवैया बताया। भास्कर से बातचीत के दौरान अनवर हुसैन ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक एससी मिश्र से गांव के खजुरिया टोला में ट्रांसफार्मर भेजकर कनेक्शन के लिए तीन साल पूर्व इकरारनामा कराए 26 परिवार को बिजली मुहैया कराने का आग्रह किया है। साथ ही गलत बिजली बिल को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।