पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव के आयोजन का निर्णय

वार्षिकोत्सव के आयोजन का निर्णय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर - ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचंपा में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। संस्थान के निदेशक अमित कुमार सिंह बाबुल ने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित नृत्य-गीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा। पूर्व मंत्री और राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह मुख्य अतिथि व डीएसई गढ़वा विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी भी पुरस्कृत किए जाएंगे।
निधन पर शोक
चंदवा - झारखंड प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के आकस्मिक निधन पर भाकपा जिला सचिव प्रमोद साहू ने शोक व्यक्त किया है। साहू ने कहा कि उनके निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।