पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिहरी, आरसीसी की टीमें सेमीफाइनल में

डिहरी, आरसीसी की टीमें सेमीफाइनल में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर - द्वितीय इंटरस्टेट भवानी सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डिहरी ओनसोन, आरसीसी, रेहला टीम पहुंच गई। जेबी हाई स्कूल रेहला खेल ग्राउंड में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में आरसीसी रेहला ने मेढऩा को 86 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रशांत को दिया गया। वहीं बिहार की मजबूत डिहरी क्रिकेट टीम ने 199 रन के विशाल स्कोर के आगे आरसीआइटी इंजनीयरिंग कॉलेज विश्रामपुर ने 96 रन पर घुटने टेक दिया। विजेता टीम के द्वारा बनाये गए कुल 19 छक्के में से मैन ऑफ द मैच सहित 1900 रुपए के नकद पुरस्कार जीतने वाले आकाश ने 60 रन बनाए। इसके पहले मुखिया संघ के अध्यक्ष सेठ चौबे की कप्तानी में केतातकला पंचायत की टीम सेमीफाइनल में पहले ही जगह पक्की कर चुकी है। अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार को केतातकला और डंडीलाखुर्द के बीच खेला जाएगा। फाइनल 26 जनवरी को इसी मैदान में खेला जाएगा।