पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिल्ली
तुलीन ((पश्चिम बंगाल)) उहुपीडी आरएसआर विद्यापीठ में स्कूल के स्थापना दिवस पर सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई गई। स्कूल के संस्थापक सुधीरचंद्र महतो ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए जिस मापदंड की जरूरत होती है वे सारी चीजें आरएसआर विद्यापीठ के पास हैं। जहां बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ साथ तकनीकी ज्ञान व व्यवहारिक ज्ञान भी दी जाती हैं। साथ ही आयन मजुमदार ने कहा कि समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन हराधन चटर्जी व संजय कुमार कटका ने की। रांची दूरदर्शन व आकाशवाणी के कलाकार कवि मलिंद्रनाथ महतो ने झूमर प्रस्तुत किए। मौके पर प्राचार्य उपेंद्रनाथ दास, पशुपति महतो, दिलीप महतो, दिनेश महतो, महेश चंद्र ओझा, अपूर्वा महतो, अगनी महतो, अजय महतो, इंद्रनील बसु, सुनील दास गुप्ता, राजोबाला देवी, पार्वती देवी, सोनू, श्रीपद महतो, महिंद्र, रामनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
वहीं तुलीन के मातृ मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय नेताजी सुभाषचद्र मेले का शुभारंभ किया गया है। फारवर्ड ब्लॉक के नेता जितेन आस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अभय साहू, धिरेंद्रनाथ महतो, दुर्योधन, रामनाथ शक्तिपद, कृष्णमनी साहू उपस्थित थे। की। ज्ञात हो कि मातृ मंदिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चाचा प्रसन्न बसु के नाम पर थी। आज यह जमीन हेमंत बसु ट्रस्ट के नाम पर है। 1942 में यहां पर नेताजी आए और मुरी होते हुए रामगढ़ में आयोजित अधिवेशन में शामिल हुए थे। इसके अलावे जयसियाराम तुलीन के स्कूली बच्चों ने नेताजी के जयंती पर जुलूस निकाले। वही सिल्ली कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भी नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जनमेंजय महतो, नागेंद्र गोस्वामी, नागेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
पिपरवार - सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय राय, प्राथमिक विद्यालय शांतिनगर, डीएवी बचरा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर शिवेंद्र नायक, अनूप सिंह, रामकुमार, कलेश्वर महतो, एन मंडल, मैनेजर यादव आदि थे।
सोनाहातू - तेलवाडीह मोड़ पर नेताजी सुभाष मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मेले में टुसू प्रदर्शनी, फुटबॉल प्रतियोगिता व मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया। फुटबॉल में बासाहातू ने सोनाहातू की टीम को 1-0 से हराया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता टीम को सम्मानित किया। मौके पर सच्चिदानंद सिंह मुंडा, सचिव भूतनाथ सिंह मुंडा, फणिभूषण सिंह मुंडा, दलेल महतो, भजोहरी गौराई, मुरलीधर प्रसाद आदि उपस्थित थे।
खलारी - गुलजारबाग साईंनगर केआंबेडकर विद्यालय में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता रविंद्रनाथ चौधरी ने की। इस अवसर पर विद्यालय समिति की सदस्य अनिता एक्का, सरोज चौधरी व सरजू लोहरा ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर सपना श्रीवास्तव, शबाना बानो, पूजा तिवारी, वंदना तिवारी, अंजली श्रीवास्तव, काजल रानी राज, सुशीला टोप्पो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




आरएसआर विद्यापीठ व मातृ मंदिर तुलीन सहित खलारी , पिपरवार व सोनाहातू में नेताजी की जयंती मनाई गई