- Hindi News
- पारा मेडिकल एसोसिएशन की अस्पताल में बैठक
पारा मेडिकल एसोसिएशन की अस्पताल में बैठक
भास्कर न्यूज - गढ़वा
ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन ((अनुबंधित)) की गढ़वा शाखा की बैठक सदर अस्पताल में हुई। बैठक में सेवा की नियमितीकरण को लेकर रांची में आयोजित आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के वादों पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने बताया कि मंत्री ने अपने वादे के अनुसार 22 जनवरी को अनुबंधित स्वाथ्यकर्मियों को नियमित करने की नियमावली पारित किया। कर्मियों ने उम्मीद जाहिर की कि बहुत जल्द नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। बैठक में पद्म शेखर मिश्र, मिथलेश कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, बबिता कुमारी, किरण कुमारी, नैना कुमारी, प्रफुल्ल मिंज, रश्मि रंजन, मीना कुमारी, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, संतोष कुमार महतो, रीता कुमारी, ममता कुमारी, सुजाता कुमारी आदि उपस्थित थे।