- Hindi News
- केंद्रीय टीम ने स्कूलों का किया निरीक्षण
केंद्रीय टीम ने स्कूलों का किया निरीक्षण
रायडीह - सर्वशिक्षा अभियान की केंद्रीय टीम ने गुरुवार को रायडीह प्रखंड का दौरा कर विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। टीम के नरेंद्र कुमार विशाल और शैलेराज एलजी ने सरस्वती शिशु मंदिर भलमंडा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीरकेरा, मध्य विद्यालय महुवाटोली, संत बालिका मध्य विद्यालय, बनवारी लाल साहू विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मिड-डे मील, कीचन शेड, शौचालय का निरीक्षण किया। रोकड़ पंजी और छात्रों की संख्या की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने शौचालय और कीचन शेड नहीं होने पर चिंता जताई। साथ ही मिड-डे मील में भी गुणवत्ता की कमी पाई गई। उन्होंने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। मौके पर संजय कुमार, राजेंद्र एक्का सहित अन्य लोग मौजूद थे।