पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलकाता से जीतकर लौटे खिलाडिय़ों का स्वागत

कोलकाता से जीतकर लौटे खिलाडिय़ों का स्वागत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद अंडर 14 प्रतियोगिता में गुमला जिला के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय फुटबॉल के 16 सदस्यीय बालिका टीम में गुमला के 11 व बालक वर्ग में गुमला के पांच खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में बालकों ने प्रथम और बालिकाओं ने तृतीय स्थान हासिल किया। टीम के गुमला पहुंचने पर टावर चौक में जोरदार स्वागत किया गया। जिला खेल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों टीम के कप्तान गुमला जिला से ही थे। स्वागत करने वालों में बंधन उरांव, फिरोज खान, रिजवान अली, कार्तिक सहित अन्य लोग मौजूद थे।