पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों को अपनाने की जरूरत : जावेद

सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों को अपनाने की जरूरत : जावेद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम - रामगढ़
रामगढ़ जिला मुख्यालय समेत इसके सभी प्रखंडों में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की ११७वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके मद्देनजर पतरातू के आरपीएफ पोस्ट परिसर में कार्यक्रम हुआ। मौके पर रेलवे क्षेत्र के अधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में आरपीएफ इंस्पेक्ट जावेद अहमद ने कहा कि नेताजी ने अपने जीवनकाल में देश के सामने जो आदर्श पेश किए उसे अपनाने की जरूरत है। देश विकट परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में देश भक्ति का जज्बा लोगों में जरूरी है। समारोह के दौरान स्वागत गान, राष्ट्रीय गान, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, लोक संगीत आदि पेश किए गए। कार्यक्रम में रेल श्रमिक मवि, एटीपी स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों रवि ठाकुर, रोहित कुमार, पूजा कुमारी, रवि यादव, राहुल, मोनिता व कौशल्या ने कई कार्यक्रम पेश किए। मौके पर डॉ. एस हलधर, संयोजक आरके मंडल, डीपो इंचार्ज पीके गांगुली, एस कुंडु, विनय कुमार, सतीश कुमार, एस सेन गुप्ता, पीके गुप्ता, दिलीप कुमार, मनदीप राम, एस सोवैया, टी गणनायक, डीएस राठौर, रविकांत, उमा साहा, एके राय, नियाज अहमद, सरस्वती कुमारी, छोटन राम, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी व बेबी कुमारी आदि मौजूद थीं।
वहीं, रामगढ़ जिला मुख्यालय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस आयोजन को धूमधाम से आयोजित किया। मेन रोड पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, सन्नी गांधी, सीता राम प्रसाद, सनोज सोनकर, सुरेश बेदिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राजेश ठाकुर, अमित कुमार, बंटी अग्रवाल, सौरभ जायसवाल, विजय, निरंजन, अनिल, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन के आकाश करमाली, भवानी शंकर गुप्ता, करमनाथ बेदिया, उदय कुमार, रंजीत महतो, कैलाश करमाली समेत कई लोगों ने सुभाष चौक पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उधर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति परिषद के लोगों ने भी लोहार टोला स्थित कार्यालय में नेताजी की जयंती मनाई। मौके पर आदित्य नारायण त्रिपाठी, राज रामगढ़ी, अयोध्या प्रसाद, सीताराम प्रसाद, अमित कुमार सिंह, नीतू सिंह, अल्का सिंह, चंदा कुमारी, रीता मानसता, डॉ. एसएस गिल सहित कई लोग मौजूद थे। उधर, बरकाकाना में आजसू नगर अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष संजय यादव, राजा राम, कोलेश्वर, संतोष, अवधेश, कारू, मनोज, गुजर यादव, मणि यादव आदि मौजूद थे।



रामगढ़ में आयोजित सुभाषचंद्र बोस की जयंती मौके पर माल्यार्पण करते लोग।

आयोजन - जिलेभर में मनाई गई नेताजी की ११७वीं जयंती