मिलन समारोह करने का निर्णय
रजरप्पा - बड़कीपोना नवयुवक कुशवाहा समिति का वनभोज सह मिलन समारोह में समाज को शिक्षित व सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया। बुधवार को बड़कीपोना के कोची नाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि झारखंड विकास मोर्चा के नेता पंकज कुशवाहा ने कहा, आज भी समाज काफी पिछड़ा है। समाज को शिक्षित कर हीं इसे सुदृढ़ किया जा सकता है। कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष मनोहर दांगी सहित सुबोध दांगी, राजेश कुशवाहा, पवन कुमार, अमृत कुमार, विजय दांगी, सहदेव कुमार ने संबोधित किया। अध्यक्षता गोपाल महतो व संचालन वेदप्रकाश वर्मा ने किया। सभा के बाद आयोजित वनभोज के दौरान सामूहिक भोज भी हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर भुवनेश्वर राम दांगी, श्यामकिशोर प्रसाद, अनिल दांगी, रामध्यानी महतो, मोती कुमार, अनिल कुशवाहा, राजेश कुमार, भूषण कुमार मौजूद थे।