पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लगाया गैस कनेक्शन शिविर

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लगाया गैस कनेक्शन शिविर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ - रामगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स ने माता रानी इंडेन गैस प्रतिष्ठान के सहयोग से गुरुवार को बिजुलिया स्थित चैंबर भवन में कनेक्शन शिविर लगाया। जिसमें अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद, मानद सचिव विष्णु पोद्दार, प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी सहित कई सदस्यों ने विनोद रविदास तथा देवनंदन रविदास के सहयोग से दर्जनों उपभोक्ताओं को गैस का कनेक्शन दिलवाया। मौके पर अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद ने यह भी बताया कि शुक्रवार को भी शिविर लगाकर दुकानदारों के बीच फुड सेफ्टी एक्ट के तहत लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।

फोटो 33 गैस कनेक्शन शिविर में मौजूद लोग