छात्रवृत्ति भुगतान करने की मांग
भास्कर न्यूज - चतरा
जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को पत्र लिखकर उच्च विद्यालय हफुआ में छात्रवृति भुगतान करने की मांग की है। डीडब्ल्यूओ को लिखे पत्र में कहा गया है कि हफुआ विद्यालय सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवस्थित है। इस विद्यालय में अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाती के छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। इस विद्यालय में इस जाति के 342 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें नवम कक्षा में 207 व दसवां कक्षा में 135 विद्यार्थी शामिल है। लेकिन कल्याण विभाग द्वारा इस विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को छात्रवृति का भुगतान नहीं किया जाता है। सरकार द्वारा इस विद्यालय को स्थापना की अनुमति प्राप्त है। अन्य सरकारी उच्च विद्यालय की तरह इस विद्यालय को भी वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध है। इस विद्यालय के विद्यार्थी प्रति वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिले के अन्य स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च विद्यालय में छात्रवृति का भुगतान की जा रही है। इस विद्यालय को छात्रवृति की भुगतान किया जाय।