चितरपुर ने छत्तर को हराया
भास्कर न्यूज - रजरप्पा
चितरपुर स्थित जान्हे के इडेन पार्क मैदान में चल रहे शेख भिखारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में नेशनल क्रिकेट क्लब चितरपुर ने छत्तर इलेवन को आठ विकेट से हराकर मुकाबले के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तर इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 56 रन बनाकर आउट हो गई। जवाबी पारी खेलने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब चितरपुर ने छह ओवरों लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। विजेता टीम के बाबा को मैन ऑफ द मैच का खिताब टूर्नामेंट के संयोजक सह आजसू पार्टी जिला सहसचिव नौशाद अख्तर ने दिया। मौके पर आजसू के वरिष्ठ नेता सुन्नत उल्लाह, शादाब अनवर, इश्तियाक अहमद उर्फ भोला, परवेज अहमद वार्ड सदस्य, शाहिद अहमद, अब्दुल्ला अजीम, अजमत उल्लाह, इरशाद अहमद, वसीम आलम, अब्दुल वाहिद आलम, मो मुर्तजा, कुदरतुल ऐन, इस्लाम अंसारी, सद्दाम हुसैन, तोहिद आलम मौजूद थे।
फोटो 31 बाबा को मिला मैन ऑफ दी मैच।
बाबा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि।
खेलकूद - इडेन पार्क में शेख भिखारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट