- Hindi News
- विशुनपुर मेले में किसानों के उत्पाद को मिला पुरस्कार
विशुनपुर मेले में किसानों के उत्पाद को मिला पुरस्कार
विशुनपुर - कृषि विज्ञान केंद्र गुमला द्वारा बनारी गांव में पांच पांडव स्थल पर गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर किसान मेला सह गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेला में ग्रामीणों को आधुनिक कृषि व पशुपालन के बेहतर उपाय से रोजगार में वृद्धि करने के विभिन्न उपायों की जानकारी वैज्ञानिकों द्वारा दी गई। मेले में ग्रामीणों ने अपनी उपज की प्रदर्शनी भी लगाई। बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कृषि वैज्ञानिक नीरज कुमार वैश्य ने कम पानी में बेहतर खेती के लिए बूंद-बूंद सिंचाई
योजना की जानकारी देते हुए उन्नत खेती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉक्टर निरंजन ने किसानों को पशुपालन के तरीके के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को बकरी, सुअर, मुर्गी पालन का व्यापार अपनाने की बात कही। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिकों के सहयोग से बढ़ती जरुरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक खेती अपनाने पर बल दिया। मौके पर कृष्णा उरांव, प्रदीप, महेंद्र, मंदीप उरांव, रायमुनी, राजीव सिंह, सुनील, इनो रॉय, डॉ.
राहुल, श्वेता गुप्ता, अटल बिहारी तिवारी, प्रवीर पात्रा सहित काफी संख्या में किसान भाई मौजूद थे।