सक्सेस गुरु ने लंगातू गांव को गोद लिया
हजारीबाग - सक्सेस गुरु एके मिश्रा अपने पैतृक गांव लंगातू को गोद ले लिया। अब उस गांव का विकास अपने तरीके से करेंगे। गुरुवार को वे अपने माता-पिता, छोटे भाई विनय मिश्रा, उनकी पत्नी रीमा मिश्रा, पटना के डॉ. कृष्ण सिंह एवं दिल्ली की पूरी टीम के साथ गांव पहुंचे और भावविह्वल हो गए। आज से 30 वर्ष पूर्व जिस स्थिति में उन्होंने अपने गांव को देखा था, ठीक उसी स्थिति में आज की तारीख में भी अपने गांव को पाकर एके मिश्रा काफी दु:खी हुए। उन्होंने सक्सेस गुरु एके मिश्रा फाउंडेशन और चाणक्या आईएएस एकेडमी के माध्यम से गांव का चहुंमुखी विकास करने का निर्णय लिया। उन्होंने गांव की महिलाओं के उत्थान के लिए एकेडमी की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा पर दायित्व सौंपा।