- Hindi News
- लचरागढ़ में फ्रेंचाइजी कार्यालय का उदघाटन
लचरागढ़ में फ्रेंचाइजी कार्यालय का उदघाटन
कोलेबिरा - प्रखंड के लचरागढ़ में गुरुवार को विद्युत विभाग के फ्रेंचाइजी कार्यालय का उदघाटन किया गया। कार्यालय का उदघाटन पूर्व मुखिया वृंदावन पंडा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर फ्रेंचाइजी कार्यालय के संचालक विमलकांत सिंह ने बताया कि कार्यालय के माध्यम से लचरागढ़, कोम्बोकेरा, सिजांग, बरसलोया, चटकटोली, हजारीबेड़ा आदि गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर डा. जायसवाल, सुनील सिंह, प्रदीप साहू, नंदकिशोर अग्रवाल, विनोद साहू, हरिनारायण, सुमंत कुमार, अय्यूब खान, अजय साहू आदि उपस्थित थे।