गेतलसूद और नवगढ़ की पक्की होगी सड़क
भास्कर न्यूज - अनगड़ा
गेतलसूद व नवागढ़ पंचायत में दो जगहों पर पक्की सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई। आधारशिला प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा ने रखी। गेतलसूद में 1.43 किमी लंबी बनादाग व नवागढ़ में 2.27 किमी लंबी बड़कीगोड़ांग से अनगड़ा हुंडरू तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र शाही ने कहा की प्रखंड के हर कच्ची सड़कों को पक्की करने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है। निर्माण एक्सेल वेंचर कंपनी प्रा. लिमिटेड. रांची की ओर से किया जाएगा। वही दूसरी ओर पंचायत प्रतिनिधियों ने रोष जताया की पथ निर्माण की जानकारी इन्हें नहीं दी गई। साथ ही बगैर शिलापट्ट के ही शिलान्यास कर दिया गया। मौके पर गेतलसूद की मुखिया अनिता देवी, नवागढ़ के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, उपमुखिया ददन सिंह, चमरू बेदिया, जगदीश भोगता, बुधनी कच्छप, गंगाराम मुंडा, दुर्गा आदि उपस्थित थे।
सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई