पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएसपीएल में झंडा सप्ताह समारोह का आयोजन

जेएसपीएल में झंडा सप्ताह समारोह का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भुरकुंडा
जेएसपीएल पतरातू सीएसआर विभाग की ओर से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर झंडा सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में भव्य रैली निकाली गई। वहीं, प्लांट प्रमुख सुहास गोखले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद बच्चों ने रैली निकाली। प्रमुख ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने देशवासियों को तिरंगा झंडा प्रत्येक दिन सम्मान के साथ शान से फहराने का अधिकार दिलाया है। सीएसआर प्रमुख कुमार अमन ने कहा कि नवीन जिंदल के पहल से हम सभी आज अपने हाथों में तिरंगे को शान और गर्व के साथ लहरा रहे हैं। प्लांट प्रमुख सुहास गोखले, एसएएन तिवारी, अंशु रैना, भूषण ए सिंह, आरएन प्रसाद, धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने रैली का स्वागत किया गया। रैली को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, शुचिता होरो, विधि चावड़ा, डॉ. बबन कुमार, राजा राम प्रसाद, रामेश्वर गोप, रश्मिता दास, अंजना तिर्की, दिनेश सिंह, सुरेश मुंडा आदि का सराहनीय योगदान रहा।