पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जननायक की मोदी से तुलना भाजपा का दिवालियापन : कांग्रेस

जननायक की मोदी से तुलना भाजपा का दिवालियापन : कांग्रेस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की तुलना गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ किए जाने को राजनीतिक धोखाधड़ी एवं भाजपा का दिवालियापन बताया और कहा कि ऐसा कर भाजपा अध्यक्ष ने वैचारिक स्तर पर स्व. ठाकुर के प्रति असम्मान प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि स्व. ठाकुर ने कभी भी मोदी की तरह न तो कॉरपोरेट घरानों की तरफदारी की और न ही समाज को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटने का काम किया।


मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि भाजपा आजकल चुनावी लाभ को ध्यान में रखते हुए दूसरी पार्टियों के नेताओं का जिस तरह से स्मरण एवं उनके प्रति आदरभाव प्रकट कर रहे हैं। वह भी एक तरह से यह प्रमाणित करने के लिये काफी है कि भाजपा के पास खुद का अनुकरणीय एवं आदर्शवादी नेतृत्वकर्ता का अभाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस भाजपा द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने एवं सरदार पटेल की मूर्ति लगवाने को राजनीतिक तौर पर भाजपा का दिवालियापन मानती है। हालांकि उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में इस तरह के आयोजन का निहितार्थ आसानी से समझा जा सकता है।