- Hindi News
- बोर्ड का विखंडन कर्मचारियों के हित में : निरंजन
बोर्ड का विखंडन कर्मचारियों के हित में : निरंजन
भास्कर न्यूज - पतरातू
झारखंड प्रदेश विद्युत श्रमिक मंच व झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की संयुक्त सार्वजनिक सभा गुरुवार की शाम पीटीपीएस के कटिया चौक पर हुई। सभा को संबोधित करते मंच के संयोजक निरंजन लाल ने कहा कि विद्युत बोर्ड का विखंडन कर्मचारियों के हित में किया गया है। बोर्ड के विखंडन से किसी भी कामगार व पेंशनधारी को क्षति नहीं होगी। क्योंकि सरकार ने श्रमिकों की सेवा शर्त व देय सुविधाओं को बरकरार रखा है।
पेंशनधारियों का पेंशन व कर्मियों का सेवा निवृत्ति लाभ पूर्ववत होता रहेगा। कुछ संगठन स्वार्थवश विखंडनन के खिलाफ निराधार अफवाह फैलाने में लगे हैं और अनावश्यक रूप से हड़ताल पर जाने और धरना प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं। जो राज्य हित में नहीं है। अन्य वक्ताओं ने भी विखंड का पक्ष लेते हुए इसे विद्युत कर्मियों के हित में बताया।
सभा की अध्यक्षता छेदामी प्रसाद ने की। मौके पर कौशलेन्द्र कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, जयकांत सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि कई नेताओं ने संबोधित किया।