पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खूंटी में माघ मेला अब 31 जनवरी से

खूंटी में माघ मेला अब 31 जनवरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी - खूंटी का ऐतिहासिक माघ मेला अब 31 जनवरी से लगेगा। पहले यह मेला 24 जनवरी से लगने वाला था। यह जानकारी मेला समिति के पुष्पेंद्र कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि कतिपय कारणों से मेले के आयोजन की तिथि में फे र बदल की गई है।
रनिया में चलो बैंक से जुड़ें हम अभियान आज से
रनिया - प्रखंड में दो दिवसीय चलो बैंक से जुड़े हम अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर प्रखंड के किसान भवन समेत बनई, जयपुर, तांबा, खटंगा, खटखुरा एवं सोदे पंचायत के पंचायत भवनों में कैंप लगाकर वैसे पेंशनर जिनका खाता पोस्ट ऑफिस में है, उनका खाता खोला जाएगा। यह जानकारी बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने दी।
बालू-चिप्स लोड दो ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
खूंटी - खूंटी पुलिस ने गुरुवार को हितूटोला के पास अवैध रूप से बालू एवं चिप्स ले जा रहे दो ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रकों के चालक मुकुंद प्रधान व रमेश मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में चालकों समेत ट्रक मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ दीपक शर्मा में बताया कि उन्हें मामले की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार में थाना प्रभारी बी दास के साथ मिलकर मारंगहादा रोड में हितूटोला के पास छापेमारी कर बालू लोड एक अशोक लीलैंड ट्रक व चिप्स लोड टर्बो ट्रक को जब्त कर लिया गया।मौके से दोनों के चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
ब्रांबे में मुखिया ने की लौह संग्रह की शुरुआत
मांडर - ब्रांबे पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया पुतुल तिग्गा की अध्यक्षता में सरदार बल्ल्भभाई पटेल की लौह प्रतिमा बनाने के लिए लौह संग्रह की शुरुआत की गई।मौकेपर मंडल अध्यक्ष रामबालक ठाकुर ने सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित किए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।बैठक में गंगोत्री कुजूर, कुलदीप सिंह, शिवा गोप, सीताराम साहू, किशोर यादव, मुकेश प्रसाद, शनिचर उरांव, अनिल उरांव आदि उपस्थित थे।
मांडर में लोस चुनाव को लेकर झाविमो की बैठक
मांडर - डाकबंगला में गुरुवार को झाविमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को दुरुस्त करने एवं आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही 15 फरवरी को विधानसभा मैदान में प्रस्तावित अल्पसंख्यक रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मजीद अंसारी ने की।लोहरदगा लोकसभा प्रभारी बीरेंद्र भगत भी उपस्थित थे। मौके पर जिला सचिव अजय भगत, इमरान, बिरसा पाहन, देवनंदन आदि उपस्थित थे। उधर, चान्हो के बलसोकरा में भी झाविमो की बैठक हुई, जिसमें बूथ कमेटी का गठन किया गया।मौके पर महासचिव शाहिद जफर, पंचायत अध्यक्ष प्रदीप पाहन, प्रखंड अध्यक्ष शशि साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष साबिर खान आदि उपस्थित थे।
महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दी गई ट्रेनिंग
खलारी - नारी सेना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुरुवार को प्रगति नगर में स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया।ट्रेनर अलका देवी ने महिलाओं को मशरूम की खेती व साबुन बनाने की विधि बताई। मौके पर नारी सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में ट्रस्ट के सचिव राजेश प्रसाद, राजेश सिंह मिंटू, मीना देवी, तानो देवी, अनीता गंझू, सीमा कच्छप, देवंती देवी, सरोज देवी व राधा देवी आदि उपस्थित थे।