व्यवसायी का शव बरामद
पटना - राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना के प्रतिष्ठित बांकीपुर क्लब परिसर से पुलिस ने जाने-माने दवा व्यवसायी प्रियेश रंजन उर्फ बीरु बाबू का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बांकीपुर क्लब परिसर के एक कर्मचारी ने गुरुवार को सफाई के दौरान व्यवसायी का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद कर्मचारी ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूत्रों ने बताया कि शव पर किसी भी तरह का निशान नहीं पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।