देश का नाम रोशन करें छात्र : सुधांशु
ञ्चक्रिसेंट रेसीडेंशियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
पांकी रोड स्थित क्रिसेंट रेसीडेंशियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव सह सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी सुधांशु शेखर कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मौका छात्रों की प्रतिभा के प्रदर्शन का है। छात्र अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करें। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों पर चलकर देश का गौरव बने। स्कूल के निदेशक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि बच्चों की तरक्की ही हमारा ध्येय है। प्राचार्य अनलता चतुर्वेदी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्थापक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने स्कूल प्रबंधन को तरक्की करने की शुभेच्छा जाहिर की। स्कूल के छात्रों ने गीत नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अरविंद पांडेय, रमेश सिन्हा, अंजनी पाइक, संत शरण, अभिजीत पाइक, संध्या, अनामिका, रश्मि, विनोद बिहारी दुबे मौजूद थे।
क्रिसेन्ट स्कूल के वार्षिकउत्सव पर गीत प्रस्तुत करती छात्राएं।