रॉकेट लॉन्चर
राजधानी सहित प्रदेशभर में नक्सली संगठनों को हथियार व गोला बारूद उपलब्ध कराने वाले सप्लायरों तक एनआईए की जांच पहुंच गई है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। एनआईए किन मामलों की जांच कर रही है? रॉकेट लॉन्चर कहां से आया? कहां से आते हैं हथियार और गोला बारूद? इन सवालों की पड़ताल करती डीबी स्टार की रिपोर्ट....
आईएसआई नक्सलियों को दे रहा
कहां से क्या हुआ बरामद
रांची आदि
हजारीबाग इटली निर्मित पिस्टल और बुलेटप्रूफ जैकेट
सिमडेगा पाकिस्तान निर्मित कारतूस
सारंडा अमेरिकन गन, एके 56
 विदेशी हथियारों से हैरत
नक्सलियों से विदेशी हथियारों और ब्रिटेन निर्मित बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ी मात्रा में विदेशी हथियारों तक नक्सलियों की पहुंच की जांच में मदद के लिए एनआईए को पत्र लिखा गया था।
एसएन प्रधान, प्रवक्ता, झारखंड पुलिस
अमित सिंह . :9431177959
राज्य की राजधानी में रॉकेट लॉन्चर पहुंचाने वाले गिरोह के सरगना की तलाश एनआईए की विशेष टीम कर रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। आठ मामलों में एनआईए जानकारियां एकत्र कर रही है। झारखंड सरकार ने सूबे के रांची, लोहरदगा, लातेहार और हजारीबाग में भारी पैमाने पर हुए हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का मामला एनआईए को सौंपा था। सरकार ने जांच से संबंधित पत्र एनआईए को भेजा था। इसके बाद एनआईए ने अपनी जांच शुरू कर दी। सभी मामलों की विस्तृत जांच रिपोर्ट और जानकारियां टीम एकत्र कर रही है। रैकेट के चार प्रमुख लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने की संभावना है। इतने बड़े पैमाने पर एसएलआर, इनसास और एके 47 की गोलियां और बड़े हथियारों की बरामदगी से जांच एजेंसियों के आला अधिकारी भी हैरान हैं। जांच से जुड़े अफसरों के अनुसार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, पुलिस, पारा मिलिट्री फोर्स, सेना आदि के गोदाम से गायब गोला बारूद नक्सलियों तक पहुंच रहे हंै। गोला बारूद की सप्लाई में बड़ा रैकेट काम कर रहा है। हथियारों के रैकेट में शामिल सरगना बिहार के रास्ते अपना कारोबार फैला रहा है। शेष पेज दो पर
सप्लायर का आतंकी कनेक्शन
रांची के आसपास मिले आतंकी ठिकानों को भी इन हथियारों के सप्लायरों से जोड़कर देखा जा रहा है।
ञ्चहथियार की तरह डूप्लिकेट गोलियां नहीं बनायी जा सकती, बरामद गोलियां फैक्ट्री निर्मित
ञ्चरांची, लातेहार, लोहरदगा और हजारीबाग से बरामद हो चुके हैं हजारों राउंड गोलियां
ञ्चनक्सलियों तक बिहार का रैकेट पहुंचा रहा है चेकोस्लोवाकिया, इटली, व चीन के हथियार
क्राइम& नक्सलियों तक विदेशी असलहे पहुंचाने वाले सप्लायर की तलाश में जुटी एनआईए, मिले अहम सुराग