पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपतरातू. सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर गुरुवार को पतरातू में रक्त जांच कैंप लगाया गया। पीटीपीएस के जनता नगर में आयोजित इस शिविर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिव मंदिर प्रांगण में आसपास के क्षेत्रों से करीब एक सौ लोगों ने रक्त की कराई। साथ ही रक्तदान का भी निर्णय लिया। इस मौके पर राकेश कुमार, संजीत कुमार, अजीत कुमार, महावीर अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
इसके अलावा भुरकुंडा में छोटा नागपुर यूथ मूवमेंट ने नेताजी की जयंती मनाई। इसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अविनेश कुमार, कोफिमयू के केंद्रीय सचिव उदय कुमार सिंह ने बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वागत भाषण संजीव कुमार बाबला ने दिया। मौके पर रवि किशोर तिवारी, सरोज सिंह, अनिल पासवान, अजय रवि पासवान, संतोष तुरी, राजेश महतो, राजेश गोस्वामी, सूरज कुमार, अच्चू गुप्ता, जयमंगल बेदिया सहित अन्य मौजूद थे। इसके अलावा गोला प्रखंड में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में माणिक कुमार बक्सी, मनोज सिन्हा, सुमन सिन्हा, शोभा पोद्दार, सचिन चंद्र पोद्दार, आरती देवी, मनोरमा कुमारी आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.