पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवानंद, एनके और साबिर को राज्यसभा टिकट देने से जदयू का इंकार

शिवानंद, एनके और साबिर को राज्यसभा टिकट देने से जदयू का इंकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने अपने तीन राज्यसभा सदस्यों को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजने का मन बनाया है। जदयू सूत्रों के अनुसार पार्टी के सांसद शिवानंद तिवारी, एनके सिंह और साबिर अली को दोबारा राज्यसभा चुनाव का टिकट नहीं देने का निर्णय लिया गया है। पार्टी ने शिवानंद तिवारी को बक्सर, एनके सिंह को बांका और साबिर अली को शिवहर संसदीय क्षेत्र से आगामी चुनाव लडऩे की पेशकश की है। बिहार से जदयू के राज्यसभा सदस्य शिवानंद तिवारी, एन के सिंह और साबिर अली, भाजपा के डॉ.सीपी ठाकुर तथा राजद के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल इस वर्ष नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए सात फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।