- Hindi News
- स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए यज्ञ मंडप से मिट्टी ली
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए यज्ञ मंडप से मिट्टी ली
पांडू - कल्याण उच्च विद्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती समारोह के मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को प्रदर्शित किया गया। किसानों से सुराज याचिका पर हस्ताक्षर लिए गए एवं स्थानीय यज्ञशाला की मिट्टी ली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजभूषण ने किया। मुख्य अतिथि अभियान के जिला संयोजक धर्मदेव सिंह यादव मौजूद थे। इस दौरान किसानों ने लोहे के पुराने कृषि औजार भी दिए। कार्यक्रम में सुदर्शन सिंह, ज्वाला सिंह, दयानंद शुक्ला, राजेश पांडेय, रामाशीष शुक्ला, राकेश पांडेय व ब्रजेश कुमार चंद्रवंशी समेत कई किसान शामिल थे।