नौडीहा टीम पहुंची सेमीफाइनल में
हैदरनगर - बिलासपुर में सिंह युवा क्लब के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल शुक्रवार को खेला गया। इसमें नौडीहा ने लेस्लीगंज को नौ रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर नौडीहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 73 रन पर आउट हो गई। लेस्लीगंज की पूरी टीम 14 ओवर में ही 65 रन बनाकर आउट हो गई। नौडीहा के ओमप्रकाश ने सर्वाधिक 22 रन व एक विकेट लिए। उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के सफल आयोजन में क्लब के मनीष मिश्रा, रंजन, भरत, सुधीर, अमरनाथ, मुन्ना, मोनू, दीपक व संत कुमार सिंह ने सहयोग किया।