- Hindi News
- किशोरी दिवस पर इलाके में नहीं हुए कोई कार्यक्रम
किशोरी दिवस पर इलाके में नहीं हुए कोई कार्यक्रम
मेदिनीनगर - किशोरी दिवस पर शुक्रवार को कहीं कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। न तो समाज कल्याण विभाग और न ही महिला व बाल विकास विभाग द्वारा कोई कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग या शिक्षा विभाग द्वारा भी किशोरी दिवस पर कोई आयोजन नहीं किया गया। इंदिरा गांधी की याद में किशोरी सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया यह कदम कितना कारगर है, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकांश विभागों को इसकी जानकारी तक नहीं है। लड़कियों के खिलाफ किसी भी तरह के शोषण और कुरीतियों के खिलाफ जागरूकताा लाने के इस अभियान के रूप में घोषित इस दिवस पर कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ बच्चियों तथा अन्य लोगों को जागरूकत करने की बातें शामिल हैं। ताकी किशोरियों को सक्षम व सबल बनाया जा सके। पर न तो जिला मुख्यालय या प्रखंड स्तर पर सराकर के किसी विभाग ने या फिर किसी गैर सरकारी संगठन ने कहीं कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। इस संबंध में हुसैनाबाद की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा देवी का कहना है कि इस तरह की उदासीनता चिंताजनक है। हैदरनगर की उप प्रमुख गीता देवी ने किशोरी दिवस पर इस तरह सरकारी विभागों की उदासीनता पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि पंचायत के जन प्रतिनिधियों तक को इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया। लालगढ़ के उपमुखिया डबल सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी से लेकर स्कूल स्तर तक किशोरी दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन होने चाहिए थे। लेकिन स्थिति यह है कि किसी को इस बात का पता तक नहीं है कि आज किशोरी दिवस है। इधर जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश शाह का कहना है कि सीडीपीओ के तबादले के कारण कोई कार्यक्रम नहीं बनाया जा सका। लेकिन हम किशोरी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।