पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने ली आईपीएल घटना की जानकारी

एसपी ने ली आईपीएल घटना की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोला
एसपी रंजीत कुमार प्रसाद शुक्रवार को टोनागातु स्थित निर्माणाधीन इंलैंड पावर लिमिटेड पहुंचे। उन्होंने बुधवार की रात उग्रवादी संगठन जेपीसी के द्वारा किए गए हवाई फायरिंग व पोस्टरबाजी के बारे में प्रबंधन से जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि बीती रात कुछ लोग हथियार से लैस होकर आए थे। और जबरन गेट खुलवाना चाह रहे थे। जब गेट नहीं खोला गया, तो वे लोग हवाई फायरिंग करते हुए पोस्टर चिपकाकर भाग गए। एसपी ने जब प्रबंधन से लेवी संबंधी जानकारी ली। तो इससे वे साफ इंकार कर गए। इसके बाद एसपी ने बताया कि जो भी हो मामला गंभीर है और पुलिस इसके तह तक पहुंचकर घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करेगी। मौके पर पुलिस निरीक्षक दिनेश पासवान, रजरप्पा ओपी प्रभारी डोमन रजक सहित सदल बल मौजूद थे।