पूर्व उप मुख्यमंत्री के निधन पर शोक
कोडरमा - झामुमो व झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की संयुक्त बैठक झुमरी तिलैया में हुई। बैठक में झामुमो नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी अशोक वर्णवाल मौजूद थे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सह झारखंड आंदोलनकारी आयोग के सदस्य सुधीर महतो के आकस्मिक निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में जिला उप सचिव प्रो. विनोद कुमार, झारखंड आंदोलनकारी नेता अजय कृष्ण, कमला देवी, यशोदा देवी, मृत्युंजय भास्कर, रविंद्र कुमार बसंत सहित अन्य लोग मौजूद थे।