पत्थर से कूचकर युवक की हत्या
गुमला - गुमला सदर थाना के जिलिंगा गांव निवासी 40 वर्षीय मुरारी तिवारी की अज्ञात लोगों ने गुरुवार की रात को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है। पुलिस को हत्या की सूचना शुक्रवार की
सुबह मिली। इसके बाद पुलिस गांव गई और शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। गुमला थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुरारी का जिलिंगा में अपना घर नहीं था। वह हर रोज गांव में कहीं भी सो जाता था।
बताया जा रहा है कि घटना की रात वह ब्रदर उरांव के घर पर सोया हुआ था, लेकिन मुरारी की हत्या कैसे और
किसने की।
इसकी जानकारी ब्रदर उरांव को भी नहीं है। बताया जा रहा है कि रात को वह सो गया। सुबह को जब ब्रदर उरांव के परिजन उठे, तो देखा कि मुरारी मरा पड़ा है। मृतक की मां विंध्याचल देवी गुमला में अपने भतीजे के घर में रहती है। शव जब पोस्टमार्टम हाउस लाया गया, तो उसके परिजन यहां पहुंचे। थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने कहा कि हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चला है।