पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदलाव के लिए तैयार बिहार : राबड़ी

बदलाव के लिए तैयार बिहार : राबड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार बदलाव के लिए तैयार है। पूरे बिहार में राजद के पक्ष में लहर है। ऐसे में समय की मांग है की सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा गांव से लेकर ऊपर तक एकजुट हो। इस दिशा में काम हो भी रहा है। लालू प्रसाद जी दिल्ली में बातचीत कर रहे हैं। गठबंधन भी करीब तय है। पर भ्रम पैदा किया जा रहा है कि गठबंधन की स्थिति में राजद के कुछ नेता अपनी सीट जाने के भय से नाराज हो रहे हैं। वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्धिकी का भी नाम उछाला जा रहा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। राजद के नेता और कार्यकर्ता इस बात को पूरी तरह समझ लें। उन्होंने कहा कि जनता विज्ञापनी एवं घोषणा वाली राज्य सरकार से ऊब चुकी है। संविदा पर नौकरी देकर इस सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। इस महंगाई के जमाने में कम वेतन में गुजारा नहीं हो रहा। आंदोलन करने पर यह सरकार वेतन बढ़ाने के बजाय लाठी-गोली चलवाती है। वे राजद कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचंद्र पूर्वे ने की। स्वागत भाषण प्रधान महासचिव एवं सांसद रामकृपाल यादव ने तथा संचालन पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी ने किया।