- Hindi News
- प्रतिभा को आगे लाने की जरूरत : केएन त्रिपाठी
प्रतिभा को आगे लाने की जरूरत : केएन त्रिपाठी
मेदिनीनगर - खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। छोटे स्तर पर टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाडिय़ों को आगे आने का मौका मिलता है। यह बातें विधायक केएन त्रिपाठी ने आंबेडकर नगर गैस गोदाम रोड में आम बागान क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद कही। उन्होंने कहा कि पलामू के खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत है। उद्घाटन मैच न्यू स्कॉर्पियो तथा शिवम क्रिकेट क्लब लहसुनिया के बीच खेला गया। इसमें न्यू स्कॉर्पियो ने शिवम क्रिकेट को पराजित कर दिया। इस अवसर पर मुखिया विवेकानंद त्रिपाठी, पंसस नवीन प्रसाद, अनिल दास तथा गीता देवी मौजूद थे।
फोटो 8