पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेवी वसूली की योजना बना रहा अपराधी गिरफ्तार

लेवी वसूली की योजना बना रहा अपराधी गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर - रेहला पुलिस ने राजा सिंह गिरोह के अपराधी अविनाश सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाइन एमएम की पिस्तौल, एक डबल बैरल पिस्तौल, सात जिंदा गोली और एक मोबाइल बरामद किया है।
डीएसपी मुकेश महतो ने बताया कि सूचना मिली थी कि वह रेलवे विद्युतीकरण कार्य के पेटी कांट्रैक्टर से लेवी मांगने की योजना बना रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने रेलवे साइड से उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ठेकेदार के नाम को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
बंटी ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य पप्पू अंसारी, अमर चंद्रवंशी, दीपक पाठक के साथ ठेकेदार से लेवी लेने की योजना बना रहे थे। शाम छह बजे लेवी वसूलने के लिए जाना था। इसी दौरान पुलिस की पकड़ में वह आ गया। राजा सिंह वर्तमान में जेल में है। वह जेल से ही रंगदारी मांगने का कार्य करता है। अविनाश बाइक लूट के मामले में जेल जा चुका है।