- Hindi News
- केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री 28 को हुसैनाबाद में
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री 28 को हुसैनाबाद में
मेदिनीनगर - केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तारिक अनवर 28 जनवरी को हुसैनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह जानकारी सामान्य शाखा प्रभारी राकेश कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री के पलामू आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। उधर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और पार्टी के शीर्ष नेता तारिक अनवर हुसैनाबाद में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप और राकांपा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी तैयारी और कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।