नगर पर्षद के नौ सैरातों की बंदोबस्ती
मेदिनीनगर - नगर पर्षद क्षेत्र के नौ सैरातों की बंदोबस्ती की गई। शुक्रवार को नगर पर्षद कक्ष में अध्यक्ष पूनम सिंह, उपाध्यक्ष परमेंद्र कुमार तथा कार्यपालक पदाधिकारी अजय भारती की मौजूदगी में खुले डाक के माध्यम से बोली लगाने वाले के नाम बंदोबस्ती की गई। वर्ष 2013-14 के लिए जिन सैरातों की बंदोबस्ती की गई उनमें मुख्य सब्जी बाजार, गांधी मैदान स्टेशन रोड सब्ज़ी बाजार, बकरी बाजार, गीता भवन पार्किंग, शिवाजी मैदान पार्किंग, स्टैंड सद्दीक मंजिल, स्टैंड रेड़मा, स्टैंड तालाब के पास, गल्ला बाजार तथा बड़ा बाजार शामिल है। इनमें सर्वाधिक 14, 41, 000 की बोली पर मुख्य सब्जी बाजार वकार अहमद के नाम आवंटित की गई। गांधी मैदानशाह जहांगीर खां, बकरी बाजार मुजफ्फर खां, गीता भवन पार्किंग शशि शंकर, पार्किंग शिवाजी मैदान व स्टैंड रेड़मा मंतोष गोस्वामी और तालाब विजय शंकर सिंह गल्ला बाजार राम कुमार सिंह व बड़ा तालाब पंकज कुमार को दिया गया।