पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर जूनियर विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

सीनियर-जूनियर विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
संत इग्नासियुस हाई स्कूल और इंटर कॉलेज गुमला के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को कई स्पर्धाओं का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग के ट्रिपल जंप में प्रथम कुलदीप किंडो, द्वितीय परमेश्वर उरांव, तृतीय पंकज टोप्पो, इंटर ब्वायज जेवलिन थ्रो में प्रथम अरविंद एक्का, द्वितीय करमचंद टोप्पो और तृतीय अमित सुरीन रहे। इसी प्रकार सीनियर वर्ग के ट्रिपल जंप में अश्विन खलखो, अंकित कुजूर, अनिल उरांव क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका जेवलिन थ्रो में रीता बाड़ा, बेरोनिका लकड़ा, बसंती केरकेट्टा, इंटर ब्वायज में ट्रिपल जंप में सालमोन खेस, अरविंद एक्का, रवींद्र कुजूर, जूनियर वर्ग में जेवलिन थ्रो में जीतवाहन उरांव, संजीत नायक, अनीवेश सोरेंग, टोटस लांग जंप में शिवप्रकाश तुरी, अश्विन मिंज, रोहित तिर्की, सीनियर वर्ग के जेवलिन थ्रो में प्रेम उरांव, अंकित केरकेट्टा, जेम्स बा, किड्स लांग जंप में अमर बाड़ा, बच्चन बाखला, उज्जवल तिर्की, टोट्स हाई जंप में शिवप्रकाश तुरी, अंथ्रेस टुटी, अश्विन मिंज, किड्स हाई जंप में बच्चन बाखला, अनमोल केरकेट्टा, प्रहलाद बड़ाईक, टैग ऑफ चार बालक वर्ग में लोयोला, ब्रिटो और जेवियर हाउस क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इसी प्रकार बालिका टैग ऑफ वार में प्रथम ब्रिटो, द्वितीय लोयोला, तृतीय फाबेर हाउस, 1500 मीटर जूनियर वर्ग में दौड़ में प्रथम सुजीत कुजूर, द्वितीय जीतवाहन उरांव, तृतीय देनीस टेटे, 1500 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में प्रथम पतरस कुजूर, द्वितीय आलोक एक्का, तृतीय फिरोज तिर्की, 1500 मीटर बालक इंटर वर्ग के दौड़ में प्रथम अमित मिंज, द्वितीय जोवाकिम तिर्की, तृतीय संजय महली, बालिका वर्ग के दौड़ में प्रथम सुचिता मिंज, द्वितीय सुबेला लकड़ा व तृतीय स्थान पर मंजू मिंज रहीं। इंटर कॉलेज के एचएम फादर मनोहर खोया ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 25 जनवरी को किया जाएगा।



संत इग्नासियुस हाई स्कूल और इंटर कॉलेज गुमला की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज