पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरणसामाजिक विकास के लिए कर्पूरी ने मार्ग दर्शन किया : रोशन

जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरणसामाजिक विकास के लिए कर्पूरी ने मार्ग दर्शन किया : रोशनलालविकास के लिए कर्पूरी ने मार्गदर्शन किया : रोशनलाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण
भास्कर न्यूज - पतरातू
पीटीपीएस सर्किट हाउस के समीप शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्थापित किए गये कर्पूरी के प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव प्रभारी रोशनलाल चौधरी व पूर्व विधायक देवीदयाल कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक विकास के लिए देश की जनता के सामने बेहतर उदाहरण पेस किया। विषम परिस्थितियों के दौर में भी उन्होंने साहस का परिचय दिया। देश को एक सूत्र में बांधने की कोशिश को आज भी भारतवासी याद करते हैं। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। वही पूर्व विधायक देवी दयाल कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी जी ने देश को एक नई दिशा दी। इस मौके पर प्रतिमा स्थल में अतिथियों ने माल्यार्पण किया। समारोह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मौके पर पार्षद सुरेश महतो, मुखिया किशोर कुमार महतो, नाई समाज के संरक्षक रामेश्वर ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर, सुधीर कुमार, निरंजन, महेन्द्र, राजीव रंजन, दिलीप, गणेश ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, सत्येंद्र, मोती आदि उपस्थित थे।